राष्ट्रीय (18/05/2010) 
साइबर हैकरों से निपटने के लिए मजबूत प्रणालियां विकसित करनी होगी: रक्षा मंत्री
नई दिल्ली 17 मई। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने आज कहा है कि देश साइबर हैकरों से निपटने लिए साइबर सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करना होगा। उन्होंने आज कहा है कि कई ऐसे मामले सामने आये है जिसमे पड़ोस में बैठे हैकरों भारतीय सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे है। विशेषकर चीनी हैकरों द्वारा हैक करने के कई मामले सामने आये है। आज के दौर में भारत को साइबर अपराधो से निपटने के लिए साइबर प्रणाली को और मजबूत रूप देने की जरूरत है जिससे कोई भी हैकर भारतीय सुरक्षा तंत्र में सेंध नहीं लगा सके। आज साइबर युद्ध सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होने कहा है कि सुरक्षा का कोई भी एक अंग अगर कमजोर है तो दुश्मन वहीं से निशाना साधने की ताक में लगे रहते हैं। आज के दौर में कोई भी एकल सेना अकेले युद्ध नहीं जीत सकती है। युद्ध जीतने के लिए और देश को मजबूत सुरक्षा प्रदान के लिए सेना के सभी अंगों को आपसी समन्वय की जरूरत पड़ती है। आज का सुरक्षा परिदृष्य कल से बदला हुआ है। सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए हमे तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। साइबर सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए हमे और प्रणालियां विकसित करनी होगी जिससे कोई भी विदेशी हैकर भारत में हैक करने की कोशिश नहीं कर पाये।
Copyright @ 2019.