राष्ट्रीय (28/05/2010) 
महंगाई से निपटने के लिए सरकार गंभीर: मनमोहन सिंह
नई दिल्ली 24 मई। कांग्रेस नेतृत्व यूपीए सरकार-2 की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने कहा है कि आसमान छूती महंगाई पर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों मे पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में आई तेजी के कारण देश में पेट्रो पदार्थो की कीमतों में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री का यह भी कहना है कि महगाई सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर है। 2008 में वैश्विक स्तर पर आई आर्थिक मंदी ने सबको अपने चपेट में लिया है। जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी वस्तु की कीमतों में उछाल आएगी तो उसका असर देशो पर पड़ना लाजिमी है। उन्होंनेे यह भी कहा कि वैश्विक मंदी के कारण दुनिया भर के देशों की अर्थच्यवस्था में गिरावट देखी गई लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था उस दौर में नियंत्रित रही। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दिसंबर तक महंगाई पर सरकार काबू पा लेगी। क्योंकि उस समय तक मुद्रास्फीति की दर 5 से 6 प्रतिशत रह जाएगी। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पर महगाई के बढ़तें बोझ से सरकार चिंतित है और इसके निदान के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
Copyright @ 2019.