राष्ट्रीय (28/05/2010) 
भाजपा ने झामुमो से समर्थन वापस लिया, सोरेन सरकार अल्पमत में
रांची 24 मई। भारतीय जनता पार्टी ने अंततः झारखंड मुक्ति मोर्चा के नतृत्व में चल रही सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। झारखंड के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता रघुवर दास ने आज झारखड के राज्यपाल एमअएच फारुक से मिलकर राज्य में झामुमो-भाजपा का गठबंधन  सरकार से वापसी का पत्र सौप दिया है। भाजपा के समर्थन वापस लेते ही राज्य की झामुमो सरकार अल्पमत में आ गई है। भाजपा के इस फैसले के बाद पिछले 26 दिनों से चल रही झामुमो का नाटक का समापन हो गया।  अल्पमत में आई सोरेन की सरकार को अन्य दलों द्वारा समर्थन प्राप्त होता है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि शिबु सोरेने ने कहा था कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार है। लेकिन कांग्रेस के तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे कहा जा सकता है कि झारखंड में अल्पमत मे आई सरकार को कांग्रेस का सहारा मिलेगा। शिबु सोरेन झारखंड में नेतृत्व को लेकर बार बार बयान बदलते रहे हैं। कभी वह भाजपा को नया नेता चुनकर झारखंड मंे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव देते दिखे तो कभी अपने ही बातो को सिरे से खारिज करने लगे। पिछले दिनों शिबु सोरेन न े घोषणा किया था कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने में सक्षम है। सोरेन के इस बयान के बाद अंततः भाजपा ने कोई अपना चारा नहीं चलते देखकर गठबंधन सरकार से समर्थन वापसी का फैसला किया। 
Copyright @ 2019.