राष्ट्रीय (28/05/2010) 
अंबानी बंधुओं में समझौता, बाजार में तेजी
नई दिल्ली 24 मई। भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक समूह रिलायंस के विभाजित उपक्रमों के मालिक मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी ने आपसी मतभेदों को भूलाकर आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ाने पर बल दिया है। पिछले कई सालों से चले रहे विवादों और कानूनी मसलों को भी सुलझाते हुए अब सिर्फ व्यापारिक विस्तार की बात कही है। दोनों में अब किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं होने की बात दोनों ने स्वीकारी है। अंबानी बंधुआंें के इस फैसले से व्यापार जगत में हलचल मची है। शेयर बाजार में काफी उछाल देखे जा रहे हैं। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों भाईयों के मैत्रीपूर्ण व्यवहार पुनः कायम होने पर उद्योग जगत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। जबकि शेयर बाजार के पंडितों का मानना है कि अंबानी बंधुओं के बीच करार होने से शेयर बाजार में जबरदस्ता उछाल अगले सप्ताह से देखने को मिल सकती है। अगर शेयर का बाजार बढ़ता है तो दोनों भाइयों के कंपनियों के शेयर में बढ़त बनेगी। व्यापार जगत के लिए यह एक अच्छा संदेश है। अंबानी बंधु पुराने विवादों और मतभेदों को भुलकार नये करार करने पर उद्योग जगत और वित्तीय मूल्यों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। 
Copyright @ 2019.