राष्ट्रीय (28/05/2010) 
बुद्ध की भूमिका के लिए विश्वव्यापी आडिशन
मुंबई 25 मई। बालीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक आशुतोष गोविरीकर ने आगामी फिल्म के लिए अभिनेता का देश-विदेशो में चयन किया जा रहा है। गोवरिकर की पीरियड फिल्म बुद्ध में गौतम बुद्ध की भूमिका के लिए देश विदेश में अब तक 3700 पंजीकरण किये जा चुके हैं। बृद्ध की जीवनी पर बनने वाली इस फिल्म में राजकुमार सिद्धार्थ की भूमिका के लिए अब तक गोवरिकर के पास 6000 से ज्यादा फोटो एवं एललब आ चुके हैं। गोविरिकर का मानना है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा पंजीकरण कहा जा सकता है। इस धार्मिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित बनने वाली फिल्म के लिए लोगांें में अजीब उत्साह देखी जा रही है। इस फिल्म में बुद्ध का जीवन और उनके आत्म ज्ञान को पर्दे पर उतार जायेगा। उन्होंने कहा है कि हमारे पास लगातार पंजीकरण और फोटो आ रहे हैं। इसलिए अभी तक बुद्ध की भूमिका के लिए किसी का चयन नहीं किया गया है। बुद्ध की भूमिका के लिए अभिनेता की खोज अभी तक जारी है। 
Copyright @ 2019.