राष्ट्रीय (28/05/2010) 
उप्र में अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी: अजहरूद्दीन
बस्ती 25 मई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं सांसद अजहरूद्दीन ने एक आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि इस देश को सांप्रदायिक सदभावना और सहयोग की जरूरत है न कि सांप्रदायकिता आधारित राजनीति करने की। उत्तर पद्रेश में पिछले दो दशक के दौरान गैर कांग्रेसी सराकर रही। इस राज्य में सांप्रदायकिता और जात पात की राजनीति को फैलकार गैर कांग्रेसी सराकारों ने राज किया है। उत्तर प्रदेश में बदहाली, भ्रष्टाचार हर जगह व्याप्त है। गैर कांग्रेसी सरकारों ने इस राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। लेकिन आगामी चुनाव में उन सभी को हार का मुह को देखना पड़ेगा। क्योंकि इस राज्य को सिर्फ विकास की जरूरत है और वह कांग्रेस ही कर सकती है। 2012 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगाी। उन्होंने संवाददाताओं को संबांधित करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सांप्रदायिकता और जात पात की सियासत कर रही है। करोड़ों रूपये के मूर्तियां लगाये जा रहे हैं जबकि उतने रकम से गरीबों के कल्याण के लिए योजना चलाई जा सकती थी। लेकिन इस सरकार को बुनियादी मुद्दों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस राज्य में बढ़ते बदहाली ओर भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाये। जिससे कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिले।
Copyright @ 2019.