राष्ट्रीय (28/05/2010) 
वार्ता को तैयार एयर इंडिया के कर्मचारी और प्रबंधन
नई दिल्ली 26 मई। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गये एयर इंडिया के कर्मचारियों ने अब एयर इंडिया प्रबंधन के साथ वार्ता करने को तैयार हैं। एयर कारपोरेशन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अपनी मांगों के लिए प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल का एलान करने वाले कर्मचारियों ने कहा है कि वे सभी अब अपनी मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखना चाहते हैं। एयर इंडिया कर्मचारी संघ के महासचिव जेबी कादियान ने कहा है कि प्रबंधन ने हमे अपनी मांगों के संदर्भ में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया है। एयर इंडिया के कर्मचरियों के हड़ताल पर जाने से हवाई यातायात ठप हो चुकी है और यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के कारण एयर इंडिया के कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को वार्ता करने और हड़ताल समाप्त कर हवाई सेवा बहाल करने की कर्मचारियों  से अपील की है। अब तक 76 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा ली है। एयर इंडिया ने इन दिनों हड़ताल से रद्द हुई विमान उड़ानों के टिकट के पैसे लौटाने की घोषणा एयर इंडिया के प्रबंधन ने की है। प्रबंधन जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के लिए हड़ताल पर गये कर्मचारियों से वार्ता करने के लिए कहा है।
Copyright @ 2019.