राष्ट्रीय (28/05/2010) 
2011 में अग्नि-5 का परीक्षण की संभावना
नई दिल्ली 26 मई। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रमुख वी के सारस्वत ने कहा है कि पांच हजार किलोमीटर दूर तक मार करने वाली अग्नि-5 का परीक्षण साल 2011 तक संभव है। उन्होंने कहा है कि इस अग्नि-5 के सफल प्रक्षेपण के साथ ही भारत उन देशों में शामिल हो जायेगा जिसके पास अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।  उन्होंने कहा है कि अग्नि-5 की रंेज 5000 किमी तक मार करने में सक्षम है। अग्नि-5 की रेंज में पूरा पाकिस्तान और चीन आ जाएगा। राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी दिवस पर आयोजित एक सेमिनार में डीआरडीओ प्रमुख वी के सारस्वत ने कहा है कि रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में हो रहे विकास से हम संतुष्ट हैं और यह विकास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में भारत बैलिस्टिक मिसाइल से परिपूर्ण राष्ट्र होगा। भारत महाद्वीपीय तो क्या दुनिया भर में शक्तिशाली राष्ट्रों में गिना जाएगा। रक्षा क्षेत्र में निरंतर शोध और प्रयास जारी हैं।
Copyright @ 2019.