राष्ट्रीय (28/05/2010) 
जाति आधारित जनगणना देश के लिए खतरनाकः बाल ठाकरे

मुंबई 28 मई। शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे ने आज कहा है कि देश में जाति आधारित राजनीति भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा। इससे देश की एकता अखंडता में दरारे पड़ेगी और पूरे देश में जातिगत राजनीति का बोलबाला हो जायेगा। उन्होंने कहा है कि यह दुख की बात है कि देश के तमाम राजनीतिक दल इसका विरोध करने के बजाय समर्थन करने लगे है। देश में जातिगत जनगणना की मांग करने वाले नेताओं की बात सुनने से पहले केन्द्र सरकार को पहले इसपर गहन समीक्षा करना चाहिए। लेकिन केन्द्र सरकार ने भी इस जनगणना के दूरगामी परिणाम के बारे में बिना सोने समझे स्वीकृति दे दी है। जबकि केन्द्र सरकार को इसपर कभी अपनी स्वीकृति नहीं देना चाहिए था। ठाकरे ने कहा है कि केन्द्र सरकार आखिर किस आधार पर जातिगत जनगणना करवाने के पक्ष में है। इस जनगणना के परिणाम पर होने वाली राजनीति देश के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होंगे। उन्होंने कहा है कि देश के बुद्धिजीवियों को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए।

Copyright @ 2019.