राष्ट्रीय (29/05/2010) 
लाहौर में दो मस्जिदों पर आतंकवादियों का कहर, 60 लोगों की मौत
लाहर 28 मई। आतंकवादियों ने लाहौर में दो मस्जिदों पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलिया बरसाई जिसमें अब तक 60 लोगों के मारे जाने की खबर है और करीब 200 लोग घायल हो गये हैं। सूत्रों का मानना है कि आतंकवादियों ने एक सुनियोजित तरीके से मस्जिदों पर हमला किया है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे आतंकवादियों ने हमले किये। अल्पसंख्यक अहमदी संप्रदाय के मस्जिद को निशाना बनाने के पीछे आतंकवादियों की मंशा क्या थी यह अब तक पता नहंी चल पाया है। आतंकवादियों ने नवाज का वक्त चुना और इस कारण ज्यादा लोग आतंकवादियों का निशाना बन गये। आतंकवादी अपने मंशूबे में कामयाब हो गये। आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलाई और ग्रेनेड बरसाए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कम से कम दो आतंकवादी आत्मघाती जैकेट पहने थे। उन्होंने गढ़ी शाहू मस्जिद में विस्फोट कर खुद क उड़ा लिया। ये दोनों मस्जिदें अहमदिया मुसलमान की है और पहले भी ये कट्टरपंथी मुसलमानों के निशाना बन चुके हैं। इन दोनों मस्जिदों में 1500 मुसलमानों को नवाज पढ़ने की जगह है। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि माडल टाउन इलाके के तंग गलियों में स्थित इस मस्जिद में एक जैकेटधारी आतंकवादी ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। इस आतंकवादी हमले में कई नवाजी मस्जिद के अंदर ही फंस गये लेकिन गोलिया चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आतंकवादियों के साथ जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों के कब्जे से गढ़ी साहू इलाके के मस्जिद को मुक्त कराकर सभी नवाजियों को सुरक्षित निकाल दिया है। जबकि माडल टाउन स्थित मस्जिद में कई नवाजियों को आतंवादियों ने बंधक बना रखा है। उस मस्जिद को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने संभाल लिया है। पुलिस ने आस पास के इमारतों और सड़कों पर पुलिस ने मोर्चाबंदी कर दी है।  जिससे आतंकवादी वहां से भागने की स्थिति में नहीं है। चारो तरफ से घिरे आतंकवादियों ने मस्जिद के अंदर नवाजियों को बंधक बना रखा है।
Copyright @ 2019.