राष्ट्रीय (29/05/2010) 
माओवादियों के खिलाफ सरकार सख्ती से निपटेगी: बुद्धदेव भट्टाचार्य
कलकाता 29 मई। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हावड़ा से मंबई जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने में नक्सलियों के हाथ होने पर मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा है कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ मुहिम तेज की जाएगी। उन्होने कहा है कि इस घटना का अंजाम माओवादियों ने दिया है। नक्सलियों ने एक सुनियोजित तरीके से इस घटना का अंजाम दिया है। राज्य सरकार नक्सलियों के खिलाफ मुहिम तेज करने जा रही है। राज्य एवं राष्ट्र को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए उनके खिलाफ व्यापक पैमाने पर अभियान चलाने का एक मात्र विकल्प अब बचा है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार माओवादियों को उखाड़ फेकने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए माओवादियों से सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केन्द्र सरकार माओवादियों के मुहिम चलाने के लिए राष्ट्रव्यापी आपरेशन चलाए। सरकार उस आपरेशन में सहयोग करने के लिए तैयार है।
Copyright @ 2019.