राष्ट्रीय (29/05/2010) 
हेडली से पूछताछ के लिए भारतीय दल कल अमेरिका रवाना होगा
नई दिल्ली 29 मई। मुंबई में आतंकी हमले में लश्कर ए तैयबा को भारत में मदद करने के आरोप में फंसे पाक मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलोमन हेडली से पूछताछ करने के लिए भारतीय दल कल अमेरिका रवाना होगा। इस दल में शामिल राष्ट्रीय जांच दल के तीन अधिकारी और कानून अधिकारी भी साथ में होंगे। सूत्रों के अनुसार आज भारत और अमेरिकी न्याय विभाग के बीच मुंबई हमले की जांच के संदर्भ में बातचीत हुई है। इसके बाद अमेरिका ने भारत के जांच एजेंसियों के अधिकारियों को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है। अमरिकी न्याय विभाग भारतीय अधिकारियों को हेडली तक पहुचाने में मदद करेंगे। भारतीय अधिकारी हेडली तक पहुचने के लिए लम्बे समय से बाट जोह रहे थे और भारतीय जांच अधिकारी अमेरिका के संपर्क में थे। अंततः अमेरिका ने भारतीय जांच अधिकारियों को अमेरिका ने हेडली तक पहुंचने का रास्ता आसान कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कल भारतीय दल अमेरिका के लिए रवाना होंगे। भारतीय जांच दल के अधिकारी हेडली से किस दिन और कितने घंटे बातचीत करेगे इस बारे में  अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि यह तय अमेरिका में ही किया जायेगा।
Copyright @ 2019.