राष्ट्रीय (30/05/2010) 
तालिबान ने किया अफगानिस्तान के शहर बारकी मताली पर कब्जा

कुनार 29 मई। अफगानिस्तान एक शहर पर आज पाकिस्तानी तालिबान के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के बारकी मताली शहर को चारो तरफ से तालिबान लड़ाकों ने घेर लिया है। कई जगहों पर पुलिस चैकियों एवं प्रशासनिक केन्द्रों पर भी तालिबानियों का कब्जा हो हो गया है। जबकि कुछ जगहों पर तालिबानी लड़कों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू है। कई मुख्य जगहों पर पुलिस का अता पता तक नहीं हैं । आशंका है उन सुरक्षा बलों को तालिबानियों ने नजरबंद कर रखा है।  नजदीकी सूत्रों का कहना है कि शहर की सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा बल कल से ही लापता है। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि वह फिलहाल किस अवस्था में हैं और कहां हैं। इस संबंध में अफगानिस्तान के उच्चस्तर पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सेना के हवाले से कहा गया है कि पाक-अफगान सीमा पर लगे इस शहर की सुरक्षा के लिए अफगान सेना और तालिबान के बीच जंग हो रही है और तालिबानियों से लड़ने में सिर्फ सेना ही शामिल है। सेना ने आशंका जताई हैं कि जिले एक भी पुलिस कही दिखाई नहीं दे रही है। तालिबानियों ने उन्हें नजरबंद कर दिया है या उनकी हत्या कर दी गई है।

 

Copyright @ 2019.