राष्ट्रीय (31/05/2010) 
सहारा समूह को फिर मिला टीम इडिया का स्पोंसरशिप
मुंबई 31 मई। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्पोंसरशिप के लिए पुनः सहारा समूह को ही चुना है। इस बार सहारा समूह को 31 दिसम्बर 2013 तक क्रिकेट इंडिया के प्रायोजक का अधिकार मिला है। ज्ञात हो कि इस बार टीम इंडिया के प्रायोजक के लिए छह नामी गिरामी कंपनियांे ने  आवेदन किया था। लेकिन 29 जून को मात्र दो ही कंपनियां भारती एयरटेल और सहारा समूह ने प्रतिभूति राशि के साथ फार्म जमा किया था।  भारती एयरटेल को पछाड़ते हुए सहारा ने पुनः टीम इंडिया के स्पांेसरशिप पर अपना कब्जा जमाये रखा। सहारा ने प्रति मैच तीन-तीन करोड़ रूपये से ज्यादा की बोली लगा दी। सहारा की बोली पर भारती एयरटेल उससे आगे नहीं बढ़ पाया। अंततः बोर्ड ने बोली के आधार पर टीम इंडिया के सपोंसरशिप के लिए पुनः सहारा समुह पर मोहर लगाई। बीसीसीआई ने इस बार प्रत्येक टेस्ट, वनडे और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले टी-20 मैचों के लिए मूल्य का अधार ढा़ई-ढ़ाई करोड़ रूपये रखा है।
Copyright @ 2019.