राष्ट्रीय (31/05/2010) 
तंबाकू सेवन में ग्रामीण महिलाएं आगे: विश्व स्वास्थ्य संगठन


नई दिल्ली 31 मई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ग्रामीण महिलाएं तंबाकु सेवन ज्यादा करती है। जहां शहरी क्षेत्र में छह प्रतिशत महिलाएं तंबाकु का सेवन करती हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 प्रतिशत महिलाएं तंबाकु का सेवन करती हैं। रिपार्ट के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में धूम्रपान करने वालो की संख्या महिलाओं में 0.5 प्रतिशत है जबकि ग्रामीण महिलाओं का प्रतिशत दो तक पहुंच गई है। इस सदर्भ में ऐसा कहा गया है कि कम जागरूकता एवं काम के बोझ से तनाव को कम करने के लिए महिलाएं तंबाकू का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दनिया भर में 80 प्रतिशत पुरूष धुम्रपान करते हैं लेकिन महिलाओं में भी धूम्रपान की लत तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का हालांकि ग्रामीण महिलाओं में धूम्रपान के प्रति बढ़ती प्रतिशत पर केन्द्रीत है।  लेकिन स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि दुनिया में महिलाओं एवं पुरूषों में तेजी से धूम्रपान के आदी होते जाने से रोकना होगा। एक तरफ लोग बढ़ते कामों के बोझ को कम करने के लिए  धूम्रपान का सहारा लेते हैं। जबकि उन्हें इसका खामिया भविष्य में होने वाली धूम्रपान के कारण उत्पन्न समस्याओं से  भुगतना पड़ता है। दूसरी ओर धूम्रपान को लोग स्टेटस सिंबल भी बना चुके हैं। लोगों को धूम्रपान की गिरफ्त में जाने से रोकना होगा।

 

Copyright @ 2019.