राष्ट्रीय (01/06/2010) 
ममता बनर्जी ने कांग्रेस से मतभेद की बातों का खंडन किया
नई दिल्ली 01 जून। आज कैबिनेट की बैठक में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेल मंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति के बाद कई तरह के कयास लगने लगे। कुछ नेताओं ने तो इस बैठक में ममता बनर्जी की अनुपस्थिति का कारण कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बढ़ते मतभेद बताने से भी नहीं चुके हैं। लेकिन इस बैठक में नहीं शामिल होने के कारण को व्यस्तता बताते हुए साफ किया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच किसी तरह के मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों सहज रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों दलों के बीच उभरे मतभेद की बात अफवाह है। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधियों द्वारा इस तरह की साजिशें रची जा रही इन अफवाहों में उनका राजनीतिक हित छिपा है। रेल मंत्री ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस यूपीए सरकार का हिस्सा है। उन्होंने यूपीए सरकार की तारीफ करते हुए यह भी कहा केन्द्र सरकार अपने हिस्से की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा रही है। जिससे घटक दलों की भी अपनी जिम्मेदारी बनती है।
Copyright @ 2019.