राष्ट्रीय (01/06/2010) 
दस ग्राम सोना की कीमत 19 हजार के पार

नई दिल्ली 1 जून। शादियांे के इस मौसम में सोना की कीमत उड़ान पर है। दस ग्राम सोने की कीमत 19050 रूपये तक पहुंच गई है। आर्थिक विशेषज्ञों ने सोना की कीमत में और उछाल की संभावना जताई है। यह अब तक की सबसे अधिक कीमत है। शादियांें के मौसम में भारत में सोने के जेवरातों की खरीददारी जमकर होती है। दो महीने तक सोना की कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है। भारत में सोना अब तक की यह सबसे उंची कीमत पर है। हालांकि गत महीने संभावना जताई गई थी कि शादियों के मौसम होने के बावजूद दस ग्राम सोने की कीमत साढ़े अठारह हजार से उपर नहीं जा सकती है लेकिन कीमत 19050 रूपये हो गई है। जबकि अभी दो महीने शादी के लग्न हैं। वहीं यूरोपीय देशों में आर्थिक संकट के कारण सोने के भाव गिर चुके हैं और वहां सोना का जमकर निवेश किया जा रहा है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यूरोप में मुद्रास्फिति के कारण लोग सोने-चांदी पर ज्यादा निवेश कर रहा है। यह उनके लिए बेहतर समय है। यूरोप में आर्थिक स्थिति सुधरते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आ जाएगा।   

 

Copyright @ 2019.