राष्ट्रीय (01/06/2010) 
नोएडाः अब रजनीगंधा से सेक्टर 12-22 मार्ग पर चलेंगे रिक्शे

नोएडा 1 जून। हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिक्शा पर लगा बैन हट गया। अब नोएडा के कई मुख्य सड़कों पर रिक्शे चलते देखे जाएंगे। नोएडा के मुख्य मार्गो जैसे गोलचक्कर से सेक्टर 11, रजनीगंधा से सेक्टर 12-22, फिल्म सिटी से फ्लैक्स, माडल टाउन चैकी से सेकटर 71, कालिंदी कुंज से सेक्टर 71, एवं सेक्टर 37 से कुलेसरा जाने वाली मार्गो पर रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन हाईकोर्ट ने उन प्रतिबंधित मार्गो पर रिक्शा चलने की अनुमति दे दी है। उन मार्गो पर रिक्शा नहीं चलने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि थोड़ी दूर स्थित आफिस या घर के लिए ज्यादा खर्चीला आटो रिक्शा की सवारी करने के बजाय पैदल ही आफिस तक पहुंचते हैं। जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। फिर भी ज्यादा खर्चीला होने के बावजूद जल्दी में आटो रिक्शा से सवारी करना उनके लिए जरूरी बन जाती है। लोगों का यह भी कहना है कि नोएडा के मुख्य मार्गो पर रिक्शा नहीं चलने के उनके पैसे ज्यादा खर्च होते हैं। रिक्शा एक सुलभ साधन और इससे समय की बचत होती है। लोगो का कहना है कि उन सड़कांे पर रिक्शा चलने से उनके लिए समय की बचत होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिक्शा चालक काफी खुश हैं। अब उन सड़कों पर रिक्शा चलने से रिक्शा चालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
Copyright @ 2019.