राष्ट्रीय (01/06/2010) 
सफदरजंग अस्पताल में हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ी
नई दिल्ली 02 जून। सफदरजंग अस्पताल में 500 जुनियर डाक्टरो ंने कल हड़ताल को जारी रखते हुए आज ओपीडी बंद दी है और  इमरजेंसी भी बद करने की धमकी दी है। जुनियर डाक्टरों का कहना है कि उनके हास्टलों में बिजली पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है। होस्टल में कैंटिन की भी व्यवस्था नहीं है। जुनियर डाक्टर अब बेमियादी हड़ताल पर उतर गये हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें नया होस्टल नहीं दी जाती है तब तक वह हड़ताल पर रहेंगें। इस हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों की हो रही है। मरीज आ रहें और बाहर से ही लौट जा रहे हैं। जबकि इस हास्टल में भर्ती मरीजों की हालत बहुत ही खराब हैं। उन मरीजों के प्रति फिलहाल किसी की चिंता नहीं है। हड़ताल की वजह से उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सेवा मुहैया नहीं हो पा रहा है। ओपीडी बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हड़ताल पर बैठे जुनियर डाक्टरों का कहना है उनका होस्टल रहने के लायक नहीं है। वहां बिजली पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है साथ ही उस होस्टल में आस पास से निकलकर सांप बिच्छे घुस जाते हैं। सरकार जब तक छात्रों के लिए होस्टल की व्यवस्था नहीं करेगी तब तक छात्र हड़ताल पर रहेंगे।
Copyright @ 2019.