राष्ट्रीय (02/06/2010) 
बिहारः कांग्रेस हाईकमान ने तलाशा नया चेहरा, टाइटलर और अनिल शर्मा हटाये गये
नई दिल्ली 02 जून। संभावित अक्टूबर 2010 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और कांग्रेस हाईकमान की ओर से नियुक्त किये गये कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर के बीच आपसी तालमेल के अभाव के कारण दोनों के बीच बनते दुरियों के बाद आज दोनों को अपने पदों से मुक्त कर दिया गया है। अब कांग्रेस ने प्रदेश में बिधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में  नया चेहरा तलाशा है। कांग्रेस ने अब महबूब अली कैसर को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। जबकि पार्टी नेता मुकुल वासनिक को कांग्रेस हाइकमान की ओर से बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से नियुक्त जगदीश टाइटलर का ओहदा कम करते हुए उन्हें कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी के रूप में रखा गया है। सूत्रों की माने तो बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी अधिकारियों के  फेरबदल का  कारण अनिल शर्मा और जगदीश टाइटलर के बीच तालमेल पूरी तरह नहीं बैठ पान है। पिछले दो महीनों से टाइटलर और अनिल शर्मा के बीच अहं की लड़ाई चल रही थी। जिस कारण चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की गतिविधियां और रणनीति प्रभावित हो रही थी। बिहार प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों एवं उच्चअधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करने अन्यथा वे सभी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात कही थी। कांग्रेस हाइकमान सोनिया गांधी तमाम हालातों का जायजा लेने के बाद अनिल शर्मा और जगदीश टाइटलर को हटाने एवं उनके जगह पर नया चेहरा लाने का फैसला किया।
Copyright @ 2019.