राष्ट्रीय (04/06/2010) 
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरे दमखम के साथ उतरेंगे: तृणमूल कांग्रेस
नई दिल्ली 04 जून। पश्चिम बंगाल के निकाय चुनावों में भारी सफलता प्राप्त करने वाली तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठजोड़ कर सकती है। उल्लेखनीय है कि इस निकाय चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 95 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि सत्तारूढ़ वामा मोर्चा को मात्र 33 सीटें प्राप्त हुई है। वहीं कांग्रेस को 10 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में अप्रत्याशित जीत पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ कर सकती है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी  आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस इस अप्रत्याशित जीत से काफी खुश है। लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जनता के साथ-साथ कांग्रेस की समर्थन की भी जरूरत है। उन्होंनें कहा कि बंगाल की जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है। वहां की जनता ने राज्य में बदलाव लाने के लिए हमारा सहयोग किया है। उन्हांने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी चैकाने वाले हांगे। हम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरेंगे। 
Copyright @ 2019.