राष्ट्रीय (04/06/2010) 
वैश्विक समृद्धि के लिए भारत के कदम सराहणीयः ओबामा
वाशिंगटन 04 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत को वैश्विक महाशक्ति करार देते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका अपने रिश्ते को नये रूप मे परिभाषित करेंगे। आज एक भारत के विदेश मंत्री एस.एम कृष्णा के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया गया था। विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रपति बराक ओबामा हुसैन भी शरीक हुए। ओबामा ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि दोनो ही देश रिश्तों को निभाने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। उन्होंने कहा है कि दुनिया के साथ अमेरिका की व्यापक साझेदारी है। अमेरिका वैश्विक समृद्धि की कामना करता है और भारत के साथ व्यापक साझेदारी की उम्मीद करता है। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक शांति और सदाचार के लिए भारत के कदम सराहणीय हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी दुनिया के सभी देशों को व्यापक साझेदारी कर वैश्विक समृद्धि को बहाल करने के लिए व्यापक कदम उठाने की जरूरत है। और इस दिशा में भारत अमेरिका के लिए एक सच्चा मित्र साबित होगा। भारत के वैश्विक महाशक्ति है। भारत में वैश्विक स्तर पर जिस तरह पहचान बनाई है वह काबिलेतारीफ है।
Copyright @ 2019.