राष्ट्रीय (04/06/2010) 
कसाब ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी
मुंबई 04 जून। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों में फांसी की सजा प्राप्त पाकिस्तानी आतंकवादी अहमल कसाब ने इस फैसले को मुंबई हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कसाब उच्च न्यायालय के इस फैसल के खिलाफ अपील दायर कर सकता है। कसाब के पास इसके लिए 60 दिनों का समय था लेकिन कसाब ने एक महीने के भीतर ही फैसले की चुनौती दी है। जेल सूत्रों के अनुसार कसाब ने जेल अधिकारियों के माध्यम से इस  फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की है। उसकी याचिका को आज अदालत विधिक सेवा समिति भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। कसाब ने इस फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक कसाब उच्च न्यायालय में इस फैसले की सुनवाई के समय उपस्थित रह सकता है।
Copyright @ 2019.