राष्ट्रीय (05/06/2010) 
सऊदी अरब की राजकुमारी को आतंकवादियों की धमकी
नई दिल्ली 05 जून। कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने अब सऊदी अरब की राजकुमारी को धमकी दी है। इस संगठन के कई उग्रवादी वहां के जेल में कैद है। वह अपने साथियों को छोड़ने के लिए कहा है। संगठन के हवाले से कहा गया है कि सऊदी अरब उनके साथियो को रिहा कर दे नहीं तो वह उनके मंत्रियों एवं वहां की राजकुमारी को अपहरण कर सकता है। अलकायदा ने आज एक टेप जारी करके कहा  है कि अगर उनके साथियों को रिहा नहीं किया गया तो वह सऊदी अरब के खिलाफ बड़ी आतंकी कार्रवाई कर सकता है। अलकायदा के क्षेत्रीय कमांडर सईद अल सेहरी ने कहा है कि अलकायदा संगठन से जुड़े कई महिला प्रचारकों को यहां की सरकार ने छह साल पूर्व गिरफ्तार किया था। लेकिन अब तक सरकार ने उन सबको रिहा नहीं किया है। आगे कहा है कि सऊदी अरब के अधिकारियों के हाथों मारे गये उग्रवादी की विधवा को भी आज से छह साल पहले गिरफ्तार किया था। लेकिन आज तक उसे रिहा नहीं किया गया है। उसने सऊदी अरब सरकार से इस टेप के जरिये कहा है कि अगर उन सबको रिहा नहीं किया गया तो अलकायदा सऊदी अरब के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ सकता है इसमें सऊदी अरब की राजकुमारी और वहां के मंत्रियों के अपहरण भी किये जा सकते हैं। हालांकि अलकायदा द्वारा इस जारी विडियो टेप के बाद अब तक सऊदी अरब की किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Copyright @ 2019.