राष्ट्रीय (06/06/2010) 
विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई

मुंबई 06 जून। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक इस सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा के भंडार में कमी आई है। अब यह 248.637 अरब अमेरिकी डालर से घटकर 247.263 अरब अमेरिकी डालर हो गया है। रिजर्व बैंक की साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 21 मई को विदेशी मुद्रा का भंडार 6 करोड़ 40 लाख डालर बढ़ गया था जबकि 28 मई को अर्थात सप्ताहांत में 1.394 अरब  डालर की कमी देखी गई। बैंक ने बताया कि विदेशी मुद्रा परिसंपतियों में येन और यूरो जेसी मुद्राओं के अधिमुल्यन किया जाता है। जबकि इसका आकलन अमेरिकी डालर में ही किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोषमें भारत की आरक्षित स्थिति में गिरावट देखी गई है।

Copyright @ 2019.