राष्ट्रीय (06/06/2010) 
पड़ोसी देशों के बाजार पर चीन का प्रभुत्व
पेईचिंग 06 जून। चीन के सस्ते उत्पाद ने दुनिया के कई देशों में अपने व्यापार को उम्मीद से कहीं ज्यादा विस्तार किया है। पड़ोसी देशों में चीन ने सस्ती इलेक्ट्रानिक वस्तुओं को उतार वहां के बाजार पर प्रभुत्व जमा लिया है। ताजा रिपोर्ट में चीन ने अपने उत्पादों के निर्यात अन्य देशों की अपेक्षा ज्यादा किया है। दुनिया के बाजारों में चीनी वस्तुए अपनी पहुंच बना चुकी है। चीनी उत्पादों के निर्यात ज्यादा होने से इस इसमें निवेश भी बड़े स्तर पर किये जा रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीनी उत्पाद भले ही पड़ोसी देशों के बाजारों पर अपना प्रभुत्व जमा लिया हो लेकिन चीन द्वारा उत्पादित वस्तुओं की विश्वसनीयता में लगातार गिरावट आ रही है। सस्ती इलेक्ट्रानिक वस्तुओं पर से धीरे-धीरे उपभोक्ता का आकर्षण घटने लगा है और उनका झुकाव विश्वसनीय उत्पादों के तरफ बढ़ता जा रहा है। भारत में चीनी मोबाइल का बहुत बड़ा बजार है। सस्ती होने के कारण यह आम उपभोक्ताओं तक पहुच बना चुका है। नोकिया और एलजी जैसे बड़ी कंपनियों के मुकाबले चीनी मोबाइलों की भारतीय बाजारों में बिक्री ज्यादा है। सस्ती एवं कई सुविधाओं के कारण लोग चीनी मोबाइलों को भी खरीदते है। लेकिन चीनी मोबाइलों एवं इलेक्ट्रानिक वस्तुएं अन्य कंपनियां की अपेक्षा सस्ती दर पर है। लिहाजा इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसकी वजह से धीरे-धीरे इसकी विश्वसनीयता में गिरावट आने लगी है। एक रिपोर्ट के मुतबिक चीनी वस्तुओं के निर्यात में विस्तार होने से वहां के श्रमिकों पर काम का काफी दबाव है। धीरे-धीरे उन श्रमिकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों ही एक चीनी कंपनी ने कर्मचारियों में बढ़ते असंतोष के कारण वेतन भत्ते में वृद्धि की बात कही है।
Copyright @ 2019.