राष्ट्रीय (06/06/2010) 
जनजातिय समुदायों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की पहल
नई दिल्ली 06 मई। पेट्रोलियम मंत्रालय और जनजाति कार्य मंत्रालय एक विशेष योजना पर कार्य कर रहा है। इस दोनों मंत्रालयों के तहत आदिवासी इलाकों में रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त दिये जाएंगे। इसके लिए दोनों मत्रालयों ने प्रारूप बनाना शुरू कर दिया है। किस क्षेत्र में जनतातिय समुदायों की आबादी ज्यादा है फिलहाल इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जिन इलाकों में आदिवासी लोगों की संख्या अधिक होगी, उन्हीं इलाकों में पहले गैस कनेक्शन देने पर पहल की जाएगी। रसोई गैस कनेक्शन पर आने वाले खर्चो को दोनों मंत्रालयों द्वारा मिलकर वहन किया जाएगा। पेट्रोलियम राज्य मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा है कि जनजातिय समुदाय को लोग खाना बनाने के लिए जंगल की लकड़ियों पर निर्भर हैं जिससे जंगल का क्षय हो रहा है और परिवेश प्रदूषित हो रहा है। सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक विशेष पहल की है। जनजातिय मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रलाय ने मिलकर जनजातिय समुदाय में मुफ्त गैस कनेक्शन देने की पहल की है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में गैस कनेक्शन के विस्तार की योजना लागू की है। अब दोनों मंत्रालयों ने जनजातिय क्षेत्रो में कदम रखा है। उन्होंने कहा है कि आदिवासी परिवारों को गैस पर खाना बनाने से कई फायदे होंगे। उनके पास समय की बचत हो जाएगी जिसका इस्तेमाल वे उचित कार्यो में कर सकते हैं।
Copyright @ 2019.