राष्ट्रीय (06/06/2010) 
वैश्विक बाजार को प्रभावित करने की भारत की क्षमता: अमेरिका
वाशिंगटन 06 जून। अमेरिका ने आज कहा है कि भारत के पास वैश्विक बाजार को प्रभावित करने की क्षमता है। अमेरिका के सेवानिवृत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जोन्स का मानना है कि भारत तेजी से वैश्विक बाजार को प्रभावित करने वाला राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस वैश्विक मंचों का भारत का रूख हमेशा सकारात्मक दिखा है जिसका फायदा उसे मिल रहा है। भारत और अमेरिका के रिश्ते हमेशा सकारात्मक रहें है। भारत हमेशा उदार पक्षों को विश्व मंच पर रखता है। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका भारत के साथ रक्षा, जलवायु, उर्जा, परमाणु एवं कई अन्य मसलों पर आपसी सहयोग को और गति प्रदान करना चाहता है। विदित हो कि गत दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी भारत के साथ सामरिक रिश्तों को और मजबूत करने को कहा था। ओबामा ने कहा था कि भारत एक वैश्विक ताकत है और जिम्मेदारीपूर्ण अपनी भूमिका को निर्वाह कर रहा है। ओबामा के नजर में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की प्रगाढ़ता विश्व के लिए जरूरी है। ओबामा ने भारत की वैश्विक ताकत को स्वीकार करते हुए कहा था कि दुनिया की हितों से जुड़ी भावी रणनीतियांे पर काम करने के लिए अमेरिका और भारत के संबंध एक नये अध्याय के रूप में पढ़े जायेंगे।
Copyright @ 2019.