राष्ट्रीय (06/06/2010) 
पूरे कार्यकाल तक यूपीए के साथ है तृणमूल कांग्रेस: ममता बनर्जी

कोलकाता 06 जून। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस यूपीए सरकार के गठबंधन दलों में शामिल रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन भी कर सकती है। उन्होंने तमाम बातों को खंडन करते हुए कहा कि मीडिया में लोग बैठे-बैठे आकलन करते रहते है। बंगाल के नगर निगम चुनाव के बाद लोग यह समझने लगे कि तृणमूल कांग्रेस यूपीए का साथ छोड़ सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए एक विश्वसनीय गठबंधन है। इसलिए तृणमूल कांग्रेस यूपीए का साथ पूरे कार्यकाल तक निभाएगी। उन्होंने  कहा कि दोनों को एक दूसरे पर भरोसा है। बंगाल के चुनाव के संदर्भ में मीडिया वालों द्वारा पूछे  गये सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत अप्रत्याशित जीत है। जिसे हम भी मान रहे हैं और आप भी। यह बंगाल की जनता के विश्वास के कारण हुआ। मैने जनता पर भरोसा किया था और जनता ने मुझपर। यह चुनाव परिणाम बंगाल की सियासत में बदलाव की आहट है। पिछले तीन दशकों से वाम मोर्चा की सरकार से बंगाल की जनता उब चुकी थी। तीन दशकांे के बाद भी बंगाल की जनता की बदहाली के दौर से गुजर रहे है। राज्य सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं है। बंगाल की जनता ने मुझे वोट बंगाल में बदलाव लाने के लिए दिया है। वहां की जनता से यही उम्मीदें हम आगामी विधानसभा चुनाव में रखते हैं। जनता मुझपर विश्वास करे और उसके विश्वास पर खरी उतरूंगी। उन्होंने कहा है कि बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है।

Copyright @ 2019.