राष्ट्रीय (06/06/2010) 
अभिषेक मनुसिंघवी किताब के अंशों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करें: जेवियर मोरो
नई दिल्ली 6 जून। स्पेनिश लेखक जेवियर मोरो की किताब द रेड साड़ी का विवाद दिन प्रतिदन तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह किताब कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी पर केन्द्रीत है। इस किताब में कई ऐसे विवादित अंशों को जोड़ा गया है जिससे कांग्रेसी नेता भड़क गये हैं और इस किताब को हास्यास्पद करार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता एवं वकील अभिषेक मनुसिंघवी ने  इस पुस्तक को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए एवं सोनिया गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ मोरों को कानूनी नोटिस थमा दिया है। जबकि मोरो ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी नेता भारतीय प्रकाशकों को डरा धमका रहें और इस पुस्तक को बेचने से मना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि द रेड साड़ी की एक भी प्रति बाजार में नहीं आई है तो कांग्रेस को यह कैसे पता चला कि यह पुस्तक सोनिया गांधी पर केन्द्रीत है। जेवियर मोरो ने कहा है सिंघवी ने प्रकाशन से पूर्व गलत तरीके से पुस्तक की प्रति प्राप्त की है। उन्होने कहा है कि पुस्तक के प्रकाशन से पूर्व ही उसकी बाजार में नकारात्मक माहौल पैदा की गई है। अगर यह सही साबित हुआ तो सिंधवी पर मैं मुकदमा दायर करूंगा। जेवियर मोरो ने दावे के साथ कहा है उनकी किताब में कहीं भी कोई आप़ित्तजनक शब्द नहीं है। बल्कि यह किताब गांधी परिवार के संस्मरण हैं। इसमें गांधी परिवार से जुड़ी तथ्यों को रखा गया है। लेकिन इस पुस्तक के प्रकाशन से पूर्व इसे बेवजह तूल देकर विवादित बना दिया गया है और इस किताब के अंशों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेसी प्रवक्ता और वकील को कहा है कि वह इसके अंश को तोड़मरोड़ कर पेश नहीं करें। पुस्तक बाजार में आने के बाद सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। मोरो ने सिंधवी को स्पष्ट तौर पर एक चेतावनी भी दी है कि अगर वह इस किताब के प्रति नकारात्मक माहौल पैदा करेंगे तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 
Copyright @ 2019.