राष्ट्रीय (07/06/2010) 
राज्यसभा के लिए जयराम रमेश सहित छह प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
हैदराबाद 07 जून। आज आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जय राम रमेश सहित छह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कांग्रेस से जय राम रमेश के अलावा नेदुरूमल्ली जनार्दन रड्डी, वी हनुमंत राव और जेडी सीलम का नाम है जबकि तेलगुदेशम पार्टी से गुुडा सुधा रानी और वाई सत्यनारायण को आज निर्विरोध चुना गया। कर्नाटक के रहने वाले जय राम रमेश का आंध्र प्रदेश राज्य सभा से यह दूसरा कार्यकाल है। जबकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मे जनार्दन रेड्डी और वी हनुमंत राव का यह तीसरा कार्यकाल है। जबकि सेवा निवृत आईएएस अधिकारी जेडी सीलम  दूसरी बार लगातार सदन में पहुंचे हैं। वहीं तेदेपा के दोनों नेता पहली बार राज्यसभा में पहंचे हैं। दोनों नेता तेलुगु देशम पार्टी से लम्बे समय से जुड़े है। नजदीकी सूत्रो का यही मानना है कि तेदेपा में सुधा रानी एक सक्रिय महिला है। पार्टी ने शायद यही सांेचकर राज्यसभा भेजा है। इसके अलावा सुधा रानी पिछड़ वर्ग से भी आती हैं। आज इन छह प्रत्याशियेा को निर्विरोध राज्यसभा के लिए घोषित किया गया।  
Copyright @ 2019.