राष्ट्रीय (11/09/2012) 
आगमन पर वीज़ा योजना
पिछले माह देश में आने वालों पर्यटकों के लिए आगमन पर वीज़ा अर्थात कुल वीज़ा ऑन एराइवल योजना के तहत 1750 वीज़ा जारी किए गए। इस प्रकार इसमें 90.2 प्रतिशत की सकारात्माक वृद्धि हुई। जनवरी-अगस्तर 2012 की अवाधि के दौरान कुल 9412 वीज़ा जारी किए गए थे। जबकि 2011 की इसी अवधि के दौरान 7514 वीजा जारी किए गए थे। इस प्रकार इसमें 25.3 प्रतिशत की सकारात्माक वृद्धि हुई है। इस योजना के अंतर्गत अगस्ती 2012 के दौरान 11 देशों के नागरिकों को जो वीज़ा जारी किए गए है, उनके वि‍वरण इस प्रकार हैं:- जापान (693), न्यूइज़ीलैण्डल (201), इंडोनेशिया (255), सिंगापुर (162), फिलीपीन्सज (349), फिनलैण्ड‍ (42), वियतनाम (20), लक्ज़एमबर्ग (10) तथा कंबोडिया (10) और म्याैमार को (8) और लाओस को (0)।

जनवरी से अगस्तb 2012 के दौरान इस योजना के अंतर्गत जारी किए गए वीजा की संख्यात इस प्रकार है- जापान (2564), न्यूएज़ीलैण्डल (1789), इंडोनेशिया (1514), फिलीपीन्सन (1442), सिंगापुर (1178), फिनलैण्डय (618), वियतनाम (117), कंबोडिया (62), म्यारमार (62), लक्ज़जमबर्ग (58) और लाओस को कुल (7) वीज़ा जारी किए गए।

जनवरी-अगस्त् 2012 की अवधि में सबसे अधिक 5489 वीज़ा दिल्ली‍ हवाई अड्डे पर दिए गए। इसके बाद दूसरा स्थामन मुंबई का रहा जहां 1981 लोगों को वीज़ा दिए गए। चेन्नगई में 1365 और कोलकाता में 577 पर्यटकों को यह वीज़ा दिया गया। भारत दर्शन के लिए अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु भारत ने जनवरी 2010 में पाँच देशों फिनलैण्डर, जापान, लक्ज़कमबर्ग, न्यू ज़ीलैण्ड, और सिंगापुर के लिए आगमन पर वीज़ा यानी वीज़ा ऑन एराइवल की सुविधा शुरू की थी। बाद में जनवरी 2011 में यह सुविधा छ: अन्यइ देशों कंबोडिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपीन्सी, लाओस और म्यामार के लिए भी प्रदान की गई।
Copyright @ 2019.