राष्ट्रीय (11/09/2012) 
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा दुर्घटना पर शोक व्यक्त--हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल श् उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने गत सायं कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र में मल्ली-मकोल के निकट हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायलों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत मैनुअल के अनुसार राहत देने के भी निर्देश दिए।


 

Copyright @ 2019.