राष्ट्रीय (11/09/2012) 
दोस्त की हत्या

आउटर दिल्ली के अलीपुर इलाके में चाकू मारकर मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्या के अभियुक्त ने खुद थाने जाकर वारदात के बारे में पुलिस को बताया और खुद को गिरफ्तार कराया।

मजदूरी करने वाला राम (32) अलीपुर में पत्नी के साथ रहता था। रविवार शाम राम को उसका दोस्त रंजीत मकान दिखाने के बहाने अपने किराए के मकान पर ले गया। पुलिस के मुताबिक, वहां रंजीत ने राम के सीने में चाकू मारकर उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी और सरेंडर किया

पुलिस ने बताया कि वारदात में रंजीत का दोस्त भी शामिल था। वह फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि रंजीत राम की पत्नी से अफेयर के चक्कर में था। इस मसले पर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। बाद में समझौता भी हो गया, लेकिन रंजीत उस झगड़े को भूल नहीं सका। उसने राम को सबक सिखाने के मकसद से उसकी हत्या की।

Copyright @ 2019.