राष्ट्रीय (12/09/2012) 
CCTV कैमरे मै चोर

यदि  आपने अपना वाहन कहीं भी खड़ा कर रखा है तो आप अपने वाहन की तरफ से पूरी तरह बेफिक्र होकर मत बैठ जाएगा - - - - कियोंकि ऐसा न हो आपके वाहन पर किसी  वाहन चोर की नज़र हो - - - -दिल्ली मै वाहन चोरो का आतंक लगातार जारी है - - - -इन चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि  अब सरेआम घर के सामने खड़े वाहन भी महफूज नहीं है - - - -  पलक झपकते ही वाहन चोर आपके वाहन पर हाँथ साफ़ कर डालते है   

दिल्ली के पहाड़ गंज के आर्य नगर इलाके मै रात 9 बज एक वाहन चोर ने बड़ी ही सफाई से घर के बाहर खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल को इतनी इतनी सफाई से चुराया की किसी को कानो कानो कान भनक टक लगी - - - उस चोर को किसी ने शायद वाहन चोरी करते हुए नहीं दिखा मगर एक आँख ऐसी थी जिसने उस चोर को वाहन चोरी कर ले जाते हुए देख लिया -- - -वह थी उस गली के एक मकान मै लगी CCTV कैमरे की आँख - - - -इस CCTV कैमरे मै उस चोर की पल्सर मोटरसाइकिल ले जाते हुए साफ़ तस्वीर दिखलाई दे रही है  - - -

 अब इस मामले मै सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस युवक कि मोटर साइकिल चोरी हुई जब वह इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने गया तो थाने मै पुलिस ने इस मामले को अपने मनमाने तरीके से लिखना चाहा - - - और शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने FIR लिखने की भी जरुरत नहीं समझी , आपके साथ , सहदेव , हमेशा का नारा देने वाली ये है देश की नम्बर वन स्मार्ट पुलिस , दिल्ली पुलिस .....

 

मणि आर्य , संवाददाता , दिल्ली

Copyright @ 2019.