राष्ट्रीय (13/09/2012) 
न्यायमूर्ति कबीर भारत के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे

 न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर भारत के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे इस महीने की 29 तारीख को अपना पदभार संभालेंगे।

न्यायमूर्ति कबीर का जन्म 19 जुलाई, 1948 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कानून की पढ़ाई कलकत्ता विश्वविद्यालय से की और 1 अगस्त, 1973 को वे बार में पंजीकृत हुए। आगे चल कर उन्हें 6 अगस्त 1990 को कलकत्ता हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उन्होंने 11 जनवरी, 2005 को कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। वे 1 मार्च, 2005 को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और 9 सितंबर, 2005 को उच्चतम न्यायालय में उनकी नियुक्ति न्यायाधीश के पद पर हुई।

कलकत्ता हाईकोर्ट और अन्य अदालतों के कंप्यूटरीकरण का श्रेय न्यायमूर्ति कबीर को जाता है। उन्हें 14 जनवरी, 2010 को राष्ट्रीय न्यायिक सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

Copyright @ 2019.