राष्ट्रीय (13/09/2012) 
हिंदी दिवस कल मनाया जाएगा

देश भर में कल हिंदी दिवस मनाया जाएगा। 14 सितम्बर 1949 को देश के संविधान निर्माताओं ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार करने का फैसला किया था। इस ऐतिहासिक क्षण के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 14 सितम्बर, को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी दिवस के दौरान राजभाषा नीति का कार्यान्वयन, व्यावसायिक क्षेत्र के विषयों में मौलक हिंदी पुस्तक लेखन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित समकालीन रुचि से जुड़े वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों पर हिंदी पुस्तक लेखन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पुरस्कार प्रदान कये जाते हैं। राजभाषा नीत के कार्यान्वयन की श्रेणी के अंतर्गत भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों और वित्तीय संस्थानों, स्वायत्त निकायों, निगमों, बोर्डों को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

विभिन्न मंत्रालयों/विभागों को दो- उप-श्रेणियों के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। प्रथम श्रेणी में 300 और इससे अधिक कर्मचारियों की संख्या वाले, जबकि दूसरे श्रेणी में 300 से कम कर्मचारियों की संख्या वाले विभाग आते हैं। सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्वायत्त निकायों/निगमों/बोर्डों को देश के तीन भाषायी क्षेत्रों यथा- "क", "ख" और "ग" के आधार पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इसके अतिरिक्त हिंदी में मौलिक पुस्तक-लेखन के लिए इंदिरा गांधी मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार और राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।

गृह-मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा कल विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति उल्लिखित श्रेणियों के अंतर्गत 50 पुरस्कार प्रदान करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री  सुशील कुमार शिंदे भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Copyright @ 2019.