राष्ट्रीय (13/09/2012) 
कर्मचारियों को 7500 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदानः मुख्यमंत्री

राज्य सरकार ग्रामीण रोजगार सहायकों के मानदेय को 1800 रुपये से बढ़ाकर 3600 रुपये प्रतिमाह करने पर विचार कर रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज कुल्लू जिला के

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान शासनकाल के दौरान राज्य के कर्मचारियों को 7500 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किये गए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न विभागों के लगभग सभी कर्मचारियों के पदोन्नति बैकलाग को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं, जो प्रदेश सरकार के विभिन्न नीतियों व कार्यक्रमों को प्रदेश के कोने-कोने में कार्यान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बिना मांगे सभी वित्तीय व पदोन्नति लाभ प्रदान किए हैं और उन्हें इनके लिए कोई भी इंतजार नहीं करना पड़ा है। कर्मचारियों की सभी श्रेणियां नियमित, अनुबंध व दिहाड़ीदार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में जब सत्ता संभाली तो उस समय दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 75 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 150 रुपये किया गया है। इसी प्रकार अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को भी लाभान्वित किया गया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का पूरा लम्बित बकाया प्रदान कर दिया है, जबकि पड़ौसी राज्य पंजाब में अभी तक 70 प्रतिशत बकाया की अदायगी बाकी है। भाजपा सरकार ने अपने कर्मचारियों को वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने से पहले ही 20 प्रतिशत की अंतरिम राहत प्रदान कर दी थी, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 5 प्रतिशत की अंतरिम राहत भी प्रदान नहीं की थी।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदोन्नति कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया है, जिससे 35 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभान्वित हुए है। इसे विभाग में अगली उच्च पदोन्नति सुपरवाइजर के लिए 90 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि वे भाजपा व कांग्रेस सरकार के दौरान दिए गए लाभों की तुलना करें और यह निर्णय लें कि कौन उनके सच्च हितैषी हैं।

विधायक  गोबिन्द ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गत साढ़े चार वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास व विकासात्मक गतिविधियों के लिए उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में विकासात्मक इतिहास में नए रिकार्ड स्थापित हुए हैं।

कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  आशु गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और वर्तमान शासनकाल के दौरान कम्रचारियों को रिकार्ड वित्तीय व पदोन्नति लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये की राशि का बैंक ड्राफ्ट भी भेंट किया।

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष  मोहर सिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

वन मंत्री  खिमी राम, विधायक  किशोरी लाल सागर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  धनेश्वरी ठाकुर, जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष  राम सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  अम्बिका सूद, पूर्व विधायक  चन्द्र सेन, नगर परिषद अध्यक्ष  ऋषभ कालिया, उपायुक्त अमिताभ अवस्थी, पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार, पर्वतारोहण एवं सम्बद्ध खेल संस्थान के निदेशक कैप्टन रणधीर सलुहरिया और वरिष्ठ नेतागण व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.