राष्ट्रीय (13/09/2012) 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अन्र्तराज्जीय मण्डी बस अड्डे का उद्घाटन

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए हं। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल लोगों से किए गए वायदां को पूरा किया है बल्कि इससे बढ़कर कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री आज मण्डी में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने मण्डी में 14.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अन्तर्राज्जीय बस अड्डे के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस पर कुल 16 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से मण्डी के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, जिसे प्रदेश सरकार ने अल्पावधि में पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मण्डी में ही निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय आरम्भ किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा सुविधा मिल सके। मण्डी में ही एक आईआईटी और 880 करोड़ रुपये की लागत से ईएसआई मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने मण्डी जिला में एक वर्ष में चार काॅलेज खोले हैं, जिनमें रिवालसर, निहरी, लड्भड़ोल एवं बल्द्वाड़ा शामिल हैं। सरकार ने निजी क्षेत्र में अनेक विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थान आरम्भ किए हैं, जिनका विपक्षी दल के कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक विरोध किया जा रहा है। इन शिक्षा संस्थानों के आरम्भ होने से प्रदेश के जो बच्चे पहले दूसरे राज्य जाते थे और भारी खर्च वहन करते थे, उन्हें अब प्रदेश में ही उच्च शिक्षा सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त, दूसरे राज्यों के बच्चे भी यहां शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं, जिससे हिमाचल शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने पिछले कार्यकाल में मण्डी में आईटीआई के समीप सुकेती पुल का निर्माण किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप मण्डी में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों एवं शहीदों का सम्मान करती है। इस के दृष्टिगत मण्डी के कैहन्वाल निवासी वीर चक्र विजेता कैप्टन प्रेम सिंह गुलेरिया द्वारा देश के लिए समर्पित सेवाओं को याद करते हुए मण्डी बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर उनका नाम अंकित किया जाएगा, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रो. धूमल ने कहा कि सरकार ने किसान, बागवान, महिला, मजदूर एवं कर्मचारी सहित हर वर्ग का ध्यान रखा है। इन वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की गई हैं। सरकार ने कर्मचारियों को समय≤ पर अनेक वित्तीय लाभ प्रदान किए हंै। उन्हें पंजाब राज्य के आधार पर ग्रेड-पे भी जारी किया है, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को उनके वाजिब हक से भी वंचित रखा था। यही कारण है कि कर्मचारी वर्ग सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यो को लेकर लोगों के बीच जा रही है और विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मण्डी-पण्डोह राष्ट्रीय उच्च मार्ग के समीप घराहण में ब्यास नदी पर 210 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन किया।

परिवहन मंत्री श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के गतिशील नेतृत्व में मण्डी जिला में विकास के अनेक मीलपत्थर स्थापित हुए हैं। उन्होंने इस नवनिर्मित बस अड्डे के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मण्डी के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य 19 वर्ष पहले आरम्भ हुआ था परन्तु कई वर्षों तक इसका निर्माण कार्य रूका रहा। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही बस अड्डे के निर्माण का सपना साकार हो पाया है।

पंचायती राज मंत्री  जयराम ठाकुर, विधायक एवं प्रदेश वित्तायोग के अध्यक्ष  दिले राम, विधायक एवं पूर्व मंत्री  रूप सिंह ठाकुर, विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, मिल्कफैड के अध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व विधायक डी.डी.ठाकुर एवं कन्हैया लाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  अजय राणा, सचिव  राकेश जमवाल एवं भुवनेश्वरी कपूर, प्रदेश भाजपा सचिव  प्रवीण शर्मा, उपायुक्त देवेश कुमार, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक दुल्लर तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बाद में, पंचायती राज मंत्री  जयराम ठाकुर तथा परिवहन मंत्री  महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मण्डी शहर के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 72.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पर्यटन सूचना केन्द्र एवं वे-साइड सुविधाओं की आधारशिला भी रखी।


 

Copyright @ 2019.