राष्ट्रीय (13/09/2012) 
डीजल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की है। सरकार ने डीजल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़े दाम आज आधी रात से लागू होंगे। किरोसिन के दाम नहीं बढ़ेंगे और रसोई गैस पर सरकार ने कोटा सिस्टम लगा दिया है।

सरकार ने डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को डीजल के दाम प्रति लीटर 5 रुपये बढ़ा दिए हैं। सरकार ने एलपीजी पर भी कोटा सिस्टम लगा दिया है। अब साल भर में सिर्फ 6 सिलिंडर ही आपको मिल पाएंगे। सातंवां सिलिंडर बाजार मूल्य पर मिलेगा। सरकार ने किरोसिन के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बढ़ी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी।
Copyright @ 2019.