राष्ट्रीय (17/09/2012) 
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता के संरक्षण के बारे में उपराष्ट्रपति को अवगत कराया

उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी को उनकी दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के दौरान जम्मू और कश्मीर के वन संरक्षक श्री एम. ए. टाक द्वारा इस उद्यान के 'संरक्षित क्षेत्र और जैव विविधता के संरक्षण और परिरक्षण के प्रबंधन' के बारे में अवगत कराया गया। श्रीनगर स्थित यह उद्यान आज विश्व के अद्वितीय लाल हिरन 'हंगुल' का निवास स्थान बन गया है। उन्होंने उद्यान में चल रही विभिन गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई। एम. हामिद अंसारी को विश्व प्रसिद्ध उच्च किस्म की 'ट्राउट' मछली और इस उद्यान में उसके फार्म के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के राज्पाल श्री एन. एन. वोहरा और राज्य के मुख्य मंत्री उमर अबदुल्ला भी मौजूद थे।

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान न केवल जम्मू-कश्मीर राज्य का एक महत्व पूर्ण संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क है बल्कि इसकी जीव-वनस्पति विशिष्टता और इसकी परिपूर्णता और विविधता, इसकी भव्य परिदृश्यता और महत्व, मौसमी गौरव और बर्फ से ढ़की पहाडि़यों की इसकी विशिष्टता, कलकल बहते पानी और राजधानी की आबादी के पास इसकी निकटता ने इसे राष्ट्र का जैव विविधता क्षेत्र और दुनिया का महत्वपूर्ण स्थान बना दिया है।

Copyright @ 2019.