राष्ट्रीय (17/09/2012) 
तेल विपणन कंपनियों को प्रतिदिन 498 करोड़ रुपये का घाटा (अंडर रिकवरी)

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम एवं विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ  (पीपीएसी) ने सितम्‍बर 2012 के पहले पखवाड़े के दौरान कच्‍चे तेल और पेट्रोलियम उत्‍पादों की अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों की समीक्षा की है। इसके अनुसार 16 सितम्‍बर 2012 से प्रभावी सितम्‍बर के दूसरे पखवाड़े के संदर्भ में हाई-स्‍पीड डीजल का घाटा पिछले सप्‍ताह की कीमतों में उछाल के बावजूद 13.86 रुपये प्रति लीटर के उच्‍च स्‍तर पर कायम है। सार्वजनिक वितरण योजना के मिट्टी के तेल और घरेलू रसोई गैस का घाटा क्रमश: 32.70 रुपये प्रति लीटर एवं 347.00 रुपये प्रति सिलेंडर सितम्‍बर 2012 के लिए है। इनकी समीक्षा मासिक आधार पर की जाती है।

      सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों का घाटा -

उत्‍पाद

इकाई

घाटा प्रभावी 16 सितम्‍बर 2012

(प्रभावी 01.09.2012 to 15.09.2012)

डीजल 

रु./ली

          13.86        (17.05)            

पीडीएस मिट्टी का तेल*

रु./ली

           32.70        (32.70)**    

घरेलू रसोई गैस*

रु./सिलेंडर

        347.00      (347.00)** 

*पीडीएस मिट्टी के तेल पर 0.82 रु./ली और घरेलू रसोई गैस पर 22.58 रु./सिलेंडर की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। इन उत्‍पादों पर घाटे का आकलन मासिक आधार पर होता है।

**घाटे की समीक्षा मासिक आधार पर की जाती है।

      तेल विपणन कंपनियों को इस समय (प्रभावी 16 सितम्‍बर 2012) को डीजल, पीडीएस मिट्टी का तेल और घरेलू एलपीजी पर प्रतिदिन लगभग 498 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

      इसके अलावा 2011-12 के दौरान तेल विपणन कंपनियों को निम्‍नलिखित घाटा हुआ -

उत्‍पाद

घाटा (रु./करोड़)

 

2012-13

(अप्रैल-जून 2012)

2011-12

2010-11

डीजल

29,042

81,192

34,706

पीडीएस मिट्टी का तेल

7,274

27,352

19,484

घरेलू रसोई गैस

11,495

29,997

21,772

पेट्रोल

--

--

  2,227**

योग

47,811

138,541

78,190

**पेट्रोल का घाटा केवल 25 जून 2010 तक का दिया गया है।

 

      औसत अंतरराष्‍ट्रीय एफओबी कीमतें और विनिमय दरों का विवरण -

विवरण

इकाई

अंतिम कारोबारी दिन 14 September, 2012 की कीमत (13.09.2012 का पूर्व कारोबारी दिन)

पखवाड़ा

सितम्‍बर 1-15, 2012

(पूर्व पखवाड़ा 16 - 31/08/ 2012)

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)

(डॉलर/अरब)

         115.99      (114.43)

        113.64         (112.39)       

(रु. /अरब)

       6348.13    (6344.00)

       6303.61      (6250.01)      

विनिमय दर

(रु./डॉलर)

          54.73        (55.44)          

           55.47         (55.61)    

 

Copyright @ 2019.