राष्ट्रीय (17/09/2012) 
मुरारी बापू 22 से 30 सितंबर तक धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में रामकथा की अमृतवर्षा करेंगे।

विश्व विख्यात  रामकथा वाचक मुरारी बापू 22 से 30 सितंबर तक धर्मशाला के  पुलिस ग्राउंड में रामकथा की  अमृतवर्षा करेंगे। रमा शंर बाजौरिया आयोज रामथा समिति धर्मशाला ने बताया की  समिति ने रामकथा आयोजन की  तैयारियां आरंभ कर दी हैं। 22 सितंबर से  रामथा के  शुभारंभ अवसर पर तिब्बतियों के  सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इसके  अतिरिक्त रामथा के  दौरान मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शिरकत करने की  सहमति जताई है। प्रदेश में पहली बार मुरारी बापू की  रामकथा का  आयोजन होने के  चलते न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्की  पड़ोसी राज्यों से भी मुरारी बापू के  अनुयायी इस रामकथा में भाग लेंगे। धार्मिक  चैनलों के  माध्यम से धर्मशाला से रामकथा का  पूरे विश्व में प्रसारण किया जाएगा। अपने विशिष्ट अंदाज में रामकथा का  रसास्वादन करवाने वाले और देश-विदेश के  लाखों लोगों के  जीवन दर्शन का  सही मार्ग बताने वाले संत मुरारी बापू के  धर्मशाला आगमन को  लेकर अनुयायी खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया की   श्री राम के  जीवन के  बारे में तो सब जानते हैं की  लेकिन  पता नहीं बापू की  वाणी में ऐसा कौन  सा जादू है, जो श्रोताओं व दर्शको  को  बांधे रखता है। वह कथा के  माध्यम से मानव जाति को  सदकर्यों के  लिए प्रेरित करते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है की  उनकी  कथा में महिला व बुजुर्ग उपस्थित रहते हैं, वहीं युवा वर्ग भी इसमें भाग लेते हैं।

 

रमा शंकर बाजौरिया
आयोजक 
रामकथा समिति धर्मशाला

Copyright @ 2019.