राष्ट्रीय (17/09/2012) 
दो भगौड़े गिरफ्तार , कैथल
 सेंधमारी व शराब तस्करी के मामलों में वांछित 2 भगौड़े अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया 23 मार्च 2003 को राजौंद पुलिस ने दलीप उर्फ दीपा वासी मंढवाल को 5 बोतल अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी जमानत हासिल करने उपरांत भूमिगत हो गया, जिसे जेएमआईसी प्रशांत राणा की अदालत ने 15 जुलाई 2010 को पीओ करार दे दिया। भगौड़ा पकड़ो प्रकोष्ठ प्रभारी एएसआई उमेद सिंह ने आरोपी को लगभग लगभग 9 वर्ष बाद पुन: आबकारी अधिनियम अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य मामले में थाना ढांड के एएसआई शिवचरण ने गांधीनगर कुरुक्षेत्र वासी गोल्डी को सेंधमारी के मामले में पुन: गिरफ्तार किया है। बलबीर सिंह वासी ढांड के मकान से 15 अप्रैल 2009 की रात पीतल व कांसे के बर्तन चोरी करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जो अदालत से जमानत हासिल करने उपरांत भूमिगत हो गया था।
Copyright @ 2019.