राष्ट्रीय (17/09/2012) 
लिफ्ट के बहाने महिला के सोने के गहने ठगे
महिला को लिफ्ट देने के नाम पर तीन महिलाओं ने उसके सोने के गहने चोरी कर लिए। इस संबंध में चीका थाने में भून्ना निवासी बलराज ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी माता व चंद्रकौर नामक महिला चीका से गांव वापिस लौट रही थी। इसी दौरान कैथल रोड चीका पर एक मारुति कार उनके पास आकर रुकी। कार में तीन महिलाएं बैठी हुई थी, जबकि एक पुरुष कार को चला रहा था। बलराज ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने कुछ ही दूरी पर जाकर उसकी माता व चंद्र कौर को उतार दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने उसकी माता के इयररिंग व ताबीजी निकाल ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Copyright @ 2019.