राष्ट्रीय (19/09/2012) 
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से श्री अमन कुमार की सुरक्षित रिहाई का आग्रह किया--हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने केन्द्रीय जहाज रानी मंत्री से  अमन कुमार सुपुत्र केवल कृष्ण की तुरन्त रिहाई का मामला उठाया है।  अमन कुमार सुमालिया के समुद्री लुटेरों द्वारा डेढ़ वर्ष से अधिक की अवधि से बंधक बनाया गया है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 16 अगस्त, 2012 को केन्द्रीय जहाज रानी मंत्री को पत्र लिख कर अमन कुमार की रिहाई का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में  केवल कृष्ण की उस आपत्ति से जिसमें उन्होंने इस मामले पर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही थी, से भी केन्द्र सरकार को अवगत करवाया था।

प्रदेश सरकार अमन कुमार को सुमालिया के लेटेरों से सुरक्षित रिहाई के लिए केन्द्र सरकार से लगातार सम्पर्क बनाए हुए है।

Copyright @ 2019.