राष्ट्रीय (24/09/2012) 
आनी क्षेत्र के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार--हिमाचल प्रदेश
आनी विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमण्डल विधायक श्री किशोरी लाल सागर के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिला और क्षेत्र के निथर में उप-तहसील खोलने के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नई उप-तहसील खुलने पर बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास रहा है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी मूलभुत सुविधाएं उनके घरद्वार पर उपलब्ध हों और इसी के दृष्टिगत कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र के निथर में उप-तहसील को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 170 किलोमीटर लम्बी 40 सड़कों का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 56 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी स्वीकृत कीं। इसके अतिरिक्त 13 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत बोर्ड के 66 के.वी. सब-सटेशन के निर्माण सहित अन्य गतिविधियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए जलोड़ी दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण की सम्भावनाएं तलाशी जा रही रही हैं ताकि आवाजाही के अतिरिक्त क्षेत्र में पर्यटन विकास भी हो सके।
विधायक श्री किशोरी लाल सागर ने मुख्यमंत्री का निथर में उप-तहसील खोलने तथा वर्तमान कार्यकाल में सैंकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निथर में उप-तहसील खुल जाने से क्षेत्र की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को राजस्व तथा प्रशासन सम्बंधी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के विशेष स्नेह के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।
Copyright @ 2019.