राष्ट्रीय (26/09/2012) 
किसान भवन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक --कैथल
कैथल, 26 सितंबर, स्थानीय किसान भवन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सुरजीत बैनिवाल ने की। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे 30 सितंबर को जाट कालेज के मैदान में होने वाली विशाल जन समर्थन रैली के लिए जन साधारण को आमंत्रित करने के लिए जुनून के साथ काम करते रहे। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जन संपर्क अभियान को आगे बढ़ाएं और लोगों को सहज भाव से रैली में आने का न्यौता देते हुए उन्हें पिछले सात वर्षों में इस क्षेत्र में हुए विकास के कार्यों से भी रूबरू कराएं। उन्होंने कहा कि अब तक हुए जन संपर्क अभियान से जो तस्वीर सामने आई है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि 30 सितंबर को जाट कालेज के मैदान में लोगों का एक जन सैलाब उमड़ेगा और यह रैली अब तक के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि आम जन मानस  जन समर्थन रैली में आने को बेताब है और पुरूष तथा महिलाएं गाजे-बाजे के साथ इस रैली में पहुंचने के लिए अभी से कमर कसे हुए हैं। सुरजीत बैनिवाल ने यह भी बताया कि युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज कांग्रेस भवन में नामांकन पत्र लिए गए। आज नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि थी और 27 तथा 28 सितंबर तारिख को छंटनी होगी और 29 सितंबर को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक कैथल में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए चुनाव होगा और तीन से छ: अक्तूबर को पूंडरी, गुहला व कलायत में चुनाव होगा। इन चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारी लाल मोहम्मद तैनात है। इस अवसर पर भूपेंद्र भूपी बुरा, ईश्वर नैन, राजेश जागलान, युथ कांग्रेस के हल्का प्रधान नरेश सिरटा, पुष्पेंद्र क्योड़क, रामफल, सतपाल चहल, कर्मचंद गोयल, हरदीप सैंकी जगदीशपुरा, बिट्टू पाड़ला, रणधीर सजूमा, पकंज शर्मा, सुरेंद्र सैनी सहित सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.