राष्ट्रीय (27/09/2012) 
वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय बोद्ध सभा

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री  सुबोधकांत सहाय 29 सितम्बर 2012 को वाराणसी में दूसरी अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सभा का उद्घाटन करेंगे।

सभा का आयोजन भारत की बौद्ध विरासत को दर्शाने और प्रदर्शन करने के लिए किया जा रहा है। सभा के लिए अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विद्वानों, दौरा संचालकों एवं देशी एवं विदेशी मीडिया को आमंत्रितों में शामिल किया गया है जो कि सक्रिय रूप से बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। आन्ध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, बिहार, जैसे अन्य राज्य, जहां बौद्ध स्थल हैं इस आयोजन में सहयोग करेंगे। इसका उद्देश्य भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या को बढ़ाना तथा विभिन्न राज्यों के बौद्ध स्थलों का दर्शन कराना है।

आस्ट्रेलिया, बैल्जियम, भूटान, कम्बोडिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, हॉलैंड, हंगरी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, लाओस, मलेशिया, म्यामार, न्यूजीलैंड, फिलीपीन्स, कोरिया गणराज्य, रूस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, ताइवान, थाईलैंड, ब्रिटेन, अमरीका और वियतनाम समेत 30 देशों से करीब एक सौ तीस विदेशी मेहमान जिनमें बौद्ध विद्वान, दौरा संचालक और मीडिया के प्रतिनिधि (मीडिया की मुख्य धारा तथा यात्रा-पत्रकार) शामिल हैं उक्त सभा में भाग लेंगे। सभा में विद्वानों के लिए बौद्ध की विचार धारा पर तकनीकी सत्र तथा मीडिया और दौरा संचालकों के लिए यात्रा तथा पर्यटन पर सत्र होगा। प्रतिनिधियों को बौद्धगया तथा नालंदा के स्थलों का भी दौरा कराया जाएगा। बौद्ध धर्म का प्रारम्भ भारत में हुआ तथा यह विश्व के प्रायः सभी देशों में फैल गया।

Copyright @ 2019.