राष्ट्रीय (28/09/2012) 
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्वदेशी वस्त्रों की प्रदर्शनी आयोजित करेगा

गांधी जयंती के अवसर पर 'गांधी जी और शांति के वस्त्र' नामक स्वदेशी वस्त्रों की प्रदर्शनी भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के परिसर में आयोजित की जा रही है।

प्रदर्शनी में कई प्रमुख कारीगरों/संगठनों जैसे जनपद सेवा ट्रस्ट मंड्या (कर्नाटक), खादी निकर सहकारी उत्पादकता संघ, धारवाड़ (कर्नाटक), असल (अहमदाबाद), महिलाओं की बुनाई धमार्थ ट्रस्ट (मध्य प्रदेश), गुंटूर जिला खादी समिति (गुंटूर), पोरगाई लामबाड़ी धर्मपुरी, (तमिलनाडु) आदि के स्वदेशी वस्त्र उत्पाद शामिल होंगे।

इसके अलावा इस समारोह में 'दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रही: महात्मा गांधी और हिन्दी' नामक दुर्लभ अभिलेखीय दस्तावेज/चित्र प्रदर्शित किये जायेंगे। प्रदर्शनी में दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी की गतिविधियां तथा 1914 में दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर भारतीयों के हित के लिए समर्थन को भी दर्शाया जायेगा। उनका दर्शन, हिन्दी को लेकर चिंता और उनके स्मृति चिन्ह प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास और पेयजल तथा स्वच्छता मंत्री श्री जयराम रमेश द्वारा किया जायेगा।

Copyright @ 2019.